Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, August 16, 2026

15 अगस्त पर बच्चों को पेन-कॉपी एवं पुरस्कार वितरण, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

 15 अगस्त पर बच्चों को पेन-कॉपी एवं पुरस्कार वितरण, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह




सारंगढ़-बिलाईगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।


समारोह के दौरान पत्रकार महासंघ ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव एवं पंच की ओर से गांव के बच्चों को पेन एवं कॉपी वितरित कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर कक्षा 5वीं एवं 8वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की गई। घोषणा से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के प्रोत्साहन महत्वपूर्ण हैं। इससे विद्यार्थियों में मेहनत और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।


कार्यक्रम में गांव के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, सरपंच एवं पंच, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें दिनेश सर, फिरत राम साहू, राम साहू, जी. सोनी, सुनीता साहू मैडम, आशा मैडम, अशोक यादव, संजय यादव, रामलाल साहू, संतोष साहू, मनीराम पटेल, भोज रामचंद्र, कमर बंजारे, चंदन साहू, लकेश केवट, दौलत राम, चंद्र किशन साहू एवं पूर्व पंच अर्जुन साहू सहित अनेक नागरिक शामिल रहे।


समारोह में उपस्थित लोगों ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, शिक्षा के प्रति जागरूकता और आगे बढ़ने की भावना को मजबूत करना रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad