कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन संस्था में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
सी एन आइ न्यूज -पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर- राजधानी रायपुर की सामाजिक संस्था कर्म प्रथम चैरिटेबल फाउंडेशन रायपुर (कोटा) द्वारा रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। यह संस्था निरंतर समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के लिए सेवा कार्य को पूर्ण समर्थन एवं सेवा भावना के साथ कर रही है।
संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तिकरण एवं नशा उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक क्षेत्रों में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में संस्था में अपनी सेवाएँ दे रही सभी बहनों ने संस्था के CMD डॉ. बद्री प्रसाद गुप्ता को राखी बाँधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सम्मान का भाव देखने को मिला।
रक्षाबंधन का यह पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। संस्था परिवार ने इस अवसर को सेवा और समर्पण की भावना के साथ यादगार बनाया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.