Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 29, 2026

भदेरा में भोजली पर्व मनाया गया भोजली पर्व में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता टी के चंदेल हुए शामिल हुए विरांगना रानी अंवती बाई लोधी के प्रतिमा की पुजा अर्चना की गई

 भदेरा में भोजली पर्व मनाया गया








भोजली पर्व में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता टी के चंदेल हुए शामिल हुए



विरांगना रानी अंवती बाई लोधी के प्रतिमा की पुजा अर्चना की गई



छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

 
जिले के ग्राम भदेरा में पारंपरिक भोजली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।



 ग्रामीणों ने सर्व प्रथम ग्राम भदेरा तालाब स्थिति विरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर माल्य अर्पण किया गया।




 साथ ही मुख्य अतिथि सांसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक कोमल जंघेल, भाजपा वरिष्ठ टी.के. चंदेल की उपस्थित में भोजली माता की पूजा अर्चना की गई।





मुख्य अतिथि सांसदीय  सचिव कोमल जंघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोजली पर्व को लेकर संक्षिप में बताया साथ ही रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा के लिये छत बनाने को लेकर घोषणा की गई।




 भाजपा के वरिष्ठ नेता टी के चंदेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोधी समाज में भोजली पर्व को लेकर सम्पूर्ण जानकारी दिया। लोधी समाज गंडई सर्किल के अध्यक्ष डेरा मसखरे ने भी भोजली की परंपरा को लेकर जानकारी साझा किया।  राजकुमार मसखरे ने भी पुरानी पूर्वजो की भोजली परंपरा को लेकर कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही गांव क्षेत्र एवं जिले की गतिविधियों को पाठ्य पुस्तक में प्रकाशन को लेकर चर्चा किया।




 जनपद सदस्य प्रेम लाल साहू ने सभी ग्रामीणों को भोजली पर्व की बधाई दी। साथ ही उन्होंने किसानों की चिंता को देखते हुये। खैरागढ जिले में कम बारिश को लेकर ठाकुरटोला क्षेत्र के चिचका बैईगा नाले में डेम बनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।




  साथ ही भोजली परव पर गांव गली चौराहे पर भोजली विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई तालाब में विसर्जन किया गया। 




भोजली पर्व में भोजली सजावट, भोजली नृत्य गीत एवं वेशभूषा एवं सांकृतिक कार्यक्रम में शामिल बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न पुरूस्कार दिया गया। 





इस मौके पर बडी संख्या में लोधी समाज एवं आसपास क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे। यह लोक पर्व रक्षाबंधन के ठीक दूसरे दिन (भादो कृष्ण पक्ष ) को मनाया जाता है।भोजली पर्व परंपरा अनुसार टोकरी में मिट्टी भरकर गेहूं या जौ के बीज बोए जाते हैं और 7 से 9 दिनों तक उनकी पूजा की जाती है।सांस्कृतिक महत्व: महिलाएं 'भोजली गीत' गाकर अच्छी फसल और वर्षा की कामना करती हैं तथा अंत में नदी या तालाब में इनका विसर्जन किया जाता है।साथ ही मित्रता (मीतान) भी बनाते है।विसर्जन के बाद लोग एक-दूसरे को भोजली देकर अटूट मित्रता यानी 'मीतान' बनाते हैं।

सी एन आई न्यूज खैरागढ़ छत्तीसगढ़ से कुंभकरण वर्मा के साथ हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad