Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, August 29, 2026

रक्षाबंधन पर विदिशा पुलिस का तोहफा—मोबाइल धारकों को मिले उनके गुम हुए मोबाइल


दिनांक: 27 अगस्त 2026

जिला विदिशा


रक्षाबंधन पर विदिशा पुलिस का तोहफा—मोबाइल धारकों को मिले उनके गुम हुए मोबाइल



“Mission Mobile Recovery” में विदिशा पुलिस की बड़ी कामयाबी — माह जुलाई-अगस्त में ₹1.10 करोड़ से अधिक के 537 गुम मोबाइल बरामद किए


गुम मोबाइल की तलाश में तकनीक बनी विदिशा पुलिस की ताकत — 2025 से अब तक ₹4.82 करोड़ से अधिक कीमत के 2,252 मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए

 


विदिशा पुलिस द्वारा गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए संचालित “Mission Mobile Recovery” अभियान में लगातार उल्लेखनीय सफलता हासिल की जा रही है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों, CEIR पोर्टल एवं उपलब्ध डिजिटल जानकारी का प्रभावी उपयोग करते हुए गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में तकनीकी अभियान:

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में, पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।


इसी क्रम में माह जुलाई - अगस्त 2026 की वर्तमान कार्रवाई में विदिशा पुलिस द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 537 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 10 लाख 8 हजार 500 है। इन सभी मोबाइलों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की निरंतर कार्रवाई की जा रही है।


 वर्ष 2025–26 में मोबाइल रिकवरी की प्रमुख उपलब्धियां:

फरवरी 2025 – 310 मोबाइल (₹62 लाख)

जून 2025 – 527 मोबाइल (₹1 करोड़ 5 लाख)

अक्टूबर 2025 – 275 मोबाइल (₹55 लाख 16 हजार)

फरवरी 2026 – 603 मोबाइल (₹1 करोड़ 50 लाख 75 हजार)

जुलाई-अगस्त 2026 - 537 मोबाइल (₹1 करोड़ 10 लाख 8 हजार)


इस प्रकार वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 2252 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत ₹4 करोड़ 82 लाख 99 हजार 500 है, उनके वास्तविक मालिकों को वापस किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि विदिशा पुलिस की वर्तमान कार्रवाई के साथ-साथ लंबे समय से चल रहे तकनीकी रिकवरी अभियान की निरंतरता को दर्शाती है।


अंतरराज्यीय स्तर पर भी की गई मोबाइल बरामदगी:

विदिशा पुलिस द्वारा मोबाइलों की बरामदगी केवल जिले तक सीमित नहीं रही, बल्कि मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों भोपाल, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, देवास, शिवपुरी, सागर, धार, दमोह, नर्मदापुरम आदि से भी मोबाइल बरामद किए गए।


इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं बिहार से भी मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए, जो विदिशा पुलिस की तकनीकी दक्षता और अंतरराज्यीय समन्वय क्षमता को दर्शाता है।


 थाना-वार मोबाइल रिकवरी विवरण (जुलाई-अगस्त 2026):

सायबर सेल – 137 | कोतवाली – 94 | बासौदा शहर – 41 | सिविल लाइन – 28 | बासौदा देहात –26 | सिरोंज – 28 | कुरवाई – 25 | लटेरी – 12 | पथरिया –5 | त्योंदा – 21 | नटेरन –13 | गुलाबगंज –17 | शमशाबाद –14 | मुगलसराय – 7 | करारिया –11 | मुरवास- 6 | पठारी – 14 | आनंदपुर –11 | दीपनाखेड़ा – 15 | हैदरगढ़ – 03 | ग्यारसपुर – 09


537 मोबाइल की बरामदगी में प्रमुख योगदान:

वर्तमान कार्रवाई में सर्वाधिक मोबाइल सायबर सेल द्वारा 137 एवं थाना कोतवाली द्वारा 94 मोबाइल बरामद किए गए।


सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका:

उनि गौरव रघुवंशी – प्रभारी

प्रधान आरक्षक रोहित रैकवार

आरक्षक अरविंद यादव

आरक्षक रूपेश मेहता

आरक्षक प्रदीप चोरसिया

आरक्षक प्रवीण शर्मा 

आरक्षक दीपक कुर्मी  

आरक्षक रनवीर सिंह

आरक्षक शिव प्रताप सिंह

म.आर. अभिरुचि शुक्ला


थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कार्यवाही

 थाना बासौदा शहर – थाना प्रभारी निरी. संजय वेदिया

 थाना कोतवाली – थाना प्रभारी निरी. आनंद राज

 थाना सिविल लाइन – थाना प्रभारी निरी. राजपाल सिंह जादौन 

 थाना सिरोंज – थाना प्रभारी निरी. गजेंद्र सिंह बुंदेला 

 थाना बासौदा देहात – थाना प्रभारी उनि जय कुमार सिंह 

थाना शमशाबाद – थाना प्रभारी निरी. आशुतोष सिंह 

थाना कुरवाई – थाना प्रभारी निरी. आर. के. मिश्रा 

 थाना नटेरन – थाना प्रभारी निरी. वीरेन्द्र सिंह

थाना गुलाबगंज – थाना प्रभारी निरी. सुरेश सिंह सोलंकी

 थाना पठारी – थाना प्रभारी 

उनि ऋतुराज सिंह

 थाना करारिया – थाना प्रभारी निरी. सीमा राय, 

 थाना ग्यारसपुर – थाना प्रभारी निरी. भूपेंद्र अहिरवार 

 थाना मुगलसराय – थाना प्रभारी उनि प्रकाश भिलाला

 थाना लटेरी – थाना प्रभारी 

निरी. वीमेंदु व्यंकट टांडिया

 थाना आनंदपुर – थाना प्रभारी उनि राकेश सिंह रघुवंशी 

 थाना पथरिया – थाना प्रभारी उनि रोहित कौरव

 थाना दीपनाखेड़ा – थाना प्रभारी निरी. के. के. पवार

 थाना मुरवास – थाना प्रभारी उनि लक्ष्मण सिंह डाबर

 थाना त्योंदा – थाना प्रभारी उनि गौरव रघुवंशी

 थाना हैदरगढ़ – थाना प्रभारी उनि रघुराज सिंह 

 थाना उनारसीकला – थाना प्रभारी उनि स्मिता जैसवार 

 

पोर्टल पर सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई में संबंधित कर्मचारियों द्वारा प्रभावी कार्यवाही:

 थाना कोतवाली – आर. जयदेव सिंह

 थाना सिविल लाइन – आर दिलीप शर्मा 

थाना बासौदा देहात – आर सत्यवीर मीणा

 थाना कुरवाई – आर. इन्द्राज सिंह

 थाना नटेरन- आर. फूल सिंह 

 थाना गुलाबगंज – आर. शिवेन्द्र तोमर

 थाना पठारी – आर. चन्द्रहास

 थाना करारिया –आर. रामसरन 

 थाना ग्यारसपुर –आर. देवेन्द्र शाक्य 

थाना मुगलसराय – आर.  राजकुमार 

 थाना लटेरी – आर. अवध

 थाना आनंदपुर – आर विजय शर्मा

थाना पथरिया –आर. रवि कुशवाहा 

 थाना दीपनाखेड़ा –  आर. अमित

 थाना मुरवास – आर गुलशन

 थाना त्योंदा – प्रआर. अखिलेश 

थाना हैदरगढ़ – आर आकाश

 थाना शमशाबाद – आर. सुमेर

 थाना सिरोंज – आर टीकम

 थाना बासौदा शहर – आर. अभीषेक

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित:

मोबाइल रिकवरी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


 विदिशा पुलिस की नागरिकों से अपील:

विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपका मोबाइल फोन गुम या चोरी हुआ है, तो

निकटतम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं,

सायबर हेल्पलाइन नंबर – 7587637635 पर संपर्क करें,

अथवा ऑनलाइन शिकायत www.ceir.gov.in पोर्टल पर दर्ज करें।

साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

“संचार साथी” पोर्टल के माध्यम से आप अपने नाम से जारी मोबाइल सिम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी सिम सक्रिय हैं। यदि कोई संदिग्ध या अनाधिकृत सिम दिखाई दे तो उसे वहीं से ब्लॉक/बंद भी कराया जा सकता है।


विदिशा पुलिस का संदेश*— मोबाइल गुम होने पर निराश न हों, तत्काल सूचना दें। तकनीक के माध्यम से आपके मोबाइल की तलाश और उसे वापस दिलाने के लिए विदिशा पुलिस लगातार प्रयासरत है।


विदिशा पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad