रायपुर में आयोजित कांवड़ यात्रा शामिल हुई महापौर मीनल चौबे, प्रदेश की खुशीहाली की भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर-श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित कांवड़ यात्रा में "महापौर श्रीमती मीनल चौबे ,,शामिल हुई,
बुढ़ेश्वर मंदिर से निकली कांवड़ यात्रा में उपस्थित कांवड़ियों के साथ कदम मिलाकर पैदल चलते हुए हटकेश्वर महादेव मंदिर महादेव घाट पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया उन्होंने भगवान से प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
सावन मास के पवित्र अवसर निकली इस यात्रा का विशेष आकर्षण भगवान भोलेनाथ के भक्तो के विशेष श्रृंगार रूप में दिखाई दिया।
कांवड़ यात्रा का मार्ग में सामाजिक संगठनों और आमजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सावन महीने में कांवड़ यात्रा शिवभक्तों की आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु पदयात्रा कर भोलेनाथ को जल अर्पित कर आशीर्वाद लेते हैं।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.