छुईखदान में रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती मनाई गई
विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
छुईखदान खैरागढ़। 16 अगस्त: आज, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना और अमर शहीद रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती के पावन अवसर पर छुईखदान मे विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें शत-शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा ने रानी अवंतीबाई के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में रानी अवंतीबाई ने जिस वीरता और दृढ़ संकल्प के साथ अंग्रेजों का मुकाबला किया, वह आज हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.