छत्तीसगढ़।
खैरागढ़, 14 अगस्त। आज अविभाजित जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव पूर्व अध्यक्ष, संयुक्त महासचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री पदमसिंह कोठारी एवं एन. एस.यू.आई खैरागढ़ शहर अध्यक्ष वासु सिंह का जन्मदिवस आज रेस्ट हाउस, खैरागढ़ में गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा जी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान केक काटा गया और उपस्थित सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया।
जन्मदिन के इस गरिमामय आयोजन में बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.