दाहोद गुजरात।
ओबीसी संगठन पश्चिमी जोन की GM स्तर की इनफॉर्मल मीटिंग संपन्न
ऑल इंडिया ओबीसी संगठन पश्चिम रेलवे के पश्चिमी जोन स्तर की इनफॉर्मल मीटिंग दिनांक 5/ 8 /2026 को पश्चिम रेलवे के मुख्यालय चर्चगेट में संपन्न हुई /
वर्ष 2026 की यह पहली इनफॉर्मल मीटिंग माननीय GM सर की उपस्थिति में ली गई/
पश्चिम रेलवे के सभी मंडल एवं कारखाना से ओबीसी कर्मचारी की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा गया /
जिन मुद्दों पर सहमति बनी उन मुद्दों को फाइनल किया गया अन्य अनसुलझे मुद्दे पर सकारात्मक विचार करने का प्रशासन ने आश्वासन दिया /
संगठन ने 2014 से व्यारा के स्वर्गीय रेल कर्मचारी श्री वीरिया ओगरिया जो एक खलासी व्यारा से थे ,उनकी ऑन ड्यूटी पर मृत्यु होने के कारण अभी तक एसग्रेशीया राशि का भुगतान उनकी विधवा पत्नी टीजू वीरिया को नहीं हुआ है यह मुद्दा जोर शोर से उठाया/
ओबीसी कर्मचारी का रोस्टर समय पर मेंटेन नहीं किया जाता यह भी एक अहम मुद्दा मीटिंग में रहा/
रेलवे के तीनों ग्रुपों में
OCMG , establishment,
WBSM इन ग्रुपों में प्रमोशन की प्रक्रिया में समय पर न होने के कारण अनेक कर्मचारी को नुकसान झेलना पड़ रहा है इस अनियमितता के ऊपर भी संगठन ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया/
इस अनौपचारिक बैठक में जोनल की ओर से जोनल अध्यक्ष अमर बहादुर पटेल, जोनल महासचिव रामनाथ पाटिल ,जोनल कार्याध्यक्ष अजय सिंह, जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंदन कुमार ,जोनल कोषाध्यक्ष श भानुदास, पिंगले, जोनल अतिरिक्त महासचिव संजय मड़वे, जोनल उपाध्यक्ष राजेश वाघेला ,जोनल संघटक सचिव सुभाष यादव, जोनल संयुक्त सचिव प्रदीप प्रजापति , सूरज विभूति , कप्तान सिंह ,
राजेंद्र सिंह ,जोनल कार्यालय सचिव राजेंद्र भोईर ,जोनल सहायक सचिव शीवकुमार, पाल सुबोध कुमार , राजेश कुमार ,मंडल संयुक्त सचिव ढोलाराम गुर्जर ,लोअर परेल ब्रांच सचिव गोरखनाथ सनप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे /
प्रशासन की ओर से सम्माननीय GM,AGM,PCPO Dipty CPO अन्य उच्चअधिकारीगण मौजूद रहे/
यह इनफॉर्मल मीटिंग प्रशासन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई /
मीटिंग के पश्चात संगठन के पदाधिकारी एवं प्रशासन के सभी उच्च अधिकारियों के साथ संयुक्त स्नेह भोज भी लिया गया/. दाहोद गुजरात से पुनम प्रदीप प्रजापति कि रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.