रवीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि आज-विश्व विख्यात कवि, साहित्यिकार, दार्शनिक और चित्रकार थे,वे भारत और बांग्लादेश दोनों के राष्ट्रगान रचयिता थे।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।
रवीन्द्रनाथ टैगोर (गुरुदेव) का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। वे एक महान कवि, लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता थे। उनका निधन 7 अगस्त 1941 को हुआ।
प्रारंभिक जीवन और परिवार
माता-पिता: पिता देवेन्द्रनाथ ठाकुर और माता शारदा देवी।
जन्म स्थान: जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।
शिक्षा: घर पर ही विभिन्न विषयों की अनूठी शिक्षा; वकालत की पढ़ाई के लिए 1878 में इंग्लैंड गए लेकिन बिना डिग्री के लौटे।
विवाह: वर्ष 1883 में मृणालिनी देवी के साथ विवाह हुआ।
मुख्य उपलब्धियाँ और योगदान-
नोबेल पुरस्कार: वर्ष 1913 में उनकी प्रसिद्ध रचना 'गीतांजलि' के लिए उन्हें साहित्य का नोबेल मिला। वे यह सम्मान पाने वाले पहले एशियाई थे।
राष्ट्रगान: भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' और बांग्लादेश का राष्ट्रीय गान 'आमार सोनार बांङ्ला' उन्हीं की रचनाएँ हैं।
उपनाम: उन्हें 'गुरुदेव' और 'विश्वकवि' के नाम से भी जाना जाता है।
उन्होंने 1901 में शांतिनिकेतन की स्थापना की जो बाद में विश्वभारती विश्वविद्यालय बना।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.