ब्रेकिंग किरंदुल
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर। असीम पाल दंतेवाड़ा
दिनांक : 07.08.2026
थाना : किरंदुल
जिला : दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा
किरंदुल पुलिस द्वारा एक अनोखी पहल विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
मुख्य बिंदु :
नशा मुक्ति एवं यातायात सुरक्षा विषय पर प्रतियोगिता आयोजित।
78 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग।
विजेताओं को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित।
पुलिस अधीक्षक दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.)के निर्देशन में दिनांक 06.08.2026 को किरंदुल पुलिस एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किरंदुल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
नशा मुक्ति” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 38 तथा “यातायात जागरूकता एवं सुरक्षा” विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया,प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
निबंध प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक वर्ग में कु. शशिकला एवं माध्यमिक वर्ग में रवि कड़ती, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में उच्चतर माध्यमिक वर्ग में कु. कावेरी एवं माध्यमिक वर्ग में मुकेश बारसे प्रथम रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी किरंदुल, थाना स्टाफ, विद्यालय की प्राचार्या एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.