Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 7, 2026

नांदघाट-मुंगेली मार्ग बनेगा फोरलेन, 21.81 करोड़ की मंजूरी

 नांदघाट-मुंगेली मार्ग बनेगा फोरलेन, 21.81 करोड़ की मंजूरी




बेमेतरा-मुंगेली के बीच सफर होगा सुगम, 36 किमी सड़क का होगा उन्नयन


रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा  बेमेतरा जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन ने नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक जाने वाली 36.40 किमी लंबी टू-लेन सड़क को फोरलेन में बदलने के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। 



उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से राशि स्वीकृति का पत्र प्रमुख अभियंता को जारी कर दिया गया है।


गुणवत्ता और समय पर खास जोर* साव ने सड़क निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और काम की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



लोक निर्माण विभाग ने भी प्रमुख अभियंता को समय-सीमा में निविदा प्रक्रिया पूरी करने और काम में मितव्ययिता बरतने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने साफ किया है कि निर्माण कार्य अनुबंधित समय में ही पूरा किया जाए। अनावश्यक रूप से समय-सीमा बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल अपरिहार्य कारणों पर ही सक्षम अधिकारी समय बढ़ा सकेंगे, और उस पर भी अर्थदंड लगाया जाएगा।


क्या होगा फायदा

नांदघाट-मुंगेली मार्ग बेमेतरा और मुंगेली को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके फोरलेन बनने से यातायात सुगम होगा, सफर का समय कम होगा और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। किसानों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी।


स्थानीय लोगों ने सड़क स्वीकृत होने पर खुशी जताई है और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जताई है!!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad