Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 5, 2026

छत्तीसगढ़ के प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन को लगभग 100 से ज्यादा मंचों पर राज्य और राष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है जिसमें प्रदेश के राज्य पाल शिक्षक सम्मान,मुख्य मंत्री शिक्षा दूत सम्मान श्रेष्ठ कर्मचारी सम्मान,छत्तीसगढ़ गौरव अलंकरण मिल चुका है

 छत्तीसगढ़ के प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन को लगभग 100 से ज्यादा मंचों पर राज्य और राष्ट्रीय सम्मान मिल चुका है




 जिसमें प्रदेश के राज्य पाल शिक्षक सम्मान,मुख्य मंत्री शिक्षा दूत सम्मान श्रेष्ठ कर्मचारी सम्मान,छत्तीसगढ़ गौरव अलंकरण  मिल चुका है



 छत्तीसगढ - ( हितेश मानिकपुरी ) जहां चाह वहां राह मन में हो कुछ करने की लगन तो बाधाएं भी रास्ता दे ही देती है  या कहें मंजिल तक पहुंचा ही देती है 15 नवंबर 2022 को शिक्षक विहीन शाला शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में प्रधान पाठक के पद पर तुलेश्वर कुमार सेन का पदोन्नति होता है जब शाला में पहुंचे तो बहुत सारी समस्याएं विकराल रूप में स्वागत करने के लिए खड़ी थी परंतु कहा भी गया है कि जहां चाह हो वहां राह बन ही जाता है उन्होंने दृढ़ संकल्प के साथ सभी चुनौतियों को लिस्टिंग करना आरम्भ की और उनकी प्राथमिकता के क्रम अनुसार अपना लक्ष्य निर्धारित किया इतने दिन में इस कार्य को पूरा करना है उसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों,पालकों और ग्राम के प्रमुख लोगों का सामूहिक बैठक आयोजित किया उसमें सारी बातों को विस्तार से रखा और लोगों से कहा कि आप सभी लोग अगर  मेरा सहयोग करते हैं तो कुछ दिन में इन सारी समस्याओं का हम सब मिलकर समाधान कर सकते हैं सर्व प्रथम मेरा काम करने का तरीका बाकी लोगों से हटकर होता है बस आप सभी लोगों को मेरा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करना है तभी मैं इन कार्यों को करने के लिए अपना हाथ डालूंगा जब सभी लोगों ने आश्वस्त किए तब उन्होंने अपना कार्य प्रारंभ किया और सर्व प्रथम विगत कई सालों से एक तरफ का

 1.बाउंड्रीवाल को पूर्ण करने का काम शुरू किया और जल्द ही सरपंच और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तार लगाकर पूरा किया 2.शाला परिसर की स्वच्छता _शाला परिसर में जितने भी आसामाजिक तत्वों का डेरा हुजूम लगा रहता था उसे प्रतिबंधित करना घास भूस झाड़ी उगे थे उन्हें साफ करना।

3.ग्राम के युवाओं में लगाम लगाना गांव के ही कुछ लोगों द्वारा रात्रि में बिजली खंभे से सीधे लाइट खींचकर कबड्डी खेलना या बदमाशी करना उसे प्रतिबंधित करना सबसे कठिन काम था।

4.शौचालय निर्माण -बच्चों के लिए शाला परिसर के अंदर वैकल्पिक शौचालय बनाना क्योंकि शाला परिसर में शौचालय निर्माण नहीं हुआ था खेल मैदान में बना था जिसे बाहरी लोगों तोड़ फोड़ कर दिया था।

5.वृक्षारोपण_शाला परिसर में विभिन्न छांवदार वृक्षों का रोपण करना आज बाउंड्री के चारों तरफ वृक्ष लगे हैं।

6.शाला की पुताई लिपाई/प्रिंट रिच वातावरण निर्माण*_शाला परिसर की पुताई लिपाई प्रिंट रिच वातावरण दीवार लेखन आदि.

7.मध्यान्ह भोजन संचालनकर्ता/रसोइया/स्वीपर सभी के बीच बेहतरीन समन्वय बनाकर कार्य करना।

8.विद्युत /पंखा_कक्षाओं में जो परेशानी थी उन्हें दूर था उन्हें दूर करना।

9.ऑफिस कार्यालय _ऑफिस कार्यालय के लिए स्थान सुरक्षित करना ऑफिस निर्माण करना

10.शैक्षिक भ्रमण _ग्रामवासियों और पालकों के साथ प्रत्येक वर्ष शैक्षिक भ्रमण करना

11.नवोदय विद्यालय की तैयारी_ बच्चों की पढ़ाई और गुणवत्ता के साथ विशेष कोचिंग व्यवस्था करना।

12.खेल कूद आयोजन-विगत तीन सालों से संकुल स्तरीय खेल कूद का आयोजन करना ।

13. प्रत्येक शनिवार- प्रत्येक शनिवार को बस्ता मुक्त शनिवार होने पर बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए हस्त कला ,मिट्टी कला, चित्रकला, खेलकूद,कबाड़ से जुगाड, फैंसी ड्रेस,मौखिक भाषा अभिव्यक्ति के अवसर प्रदान करना ।

14 महिला पालक सम्मेलन_पुरुष पालकों के साथ महिला पालकों को आमंत्रित कर शाला विकास और शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा परिचर्चा आयोजन करना।

15. पर्व त्यौहार जयंती ,संदेश _विभिन्न प्रकार के पर्व त्यौहार जयंती संदेश का आयोजन पालकों के साथ होली मिलन दिवाली मिलन जैसे आयोजन करना।

16.प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान प्रत्येक वर्ष शैक्षिक गुणवता और विभिन्न गतिविधियों में शामिल बच्चों का सम्मान करना।

18.स्वास्थ्य विभाग टीम बुलाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाना

19.नशा मुक्ति अभियान _गांव में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली,प्रदर्शनी, वीडियो फिल्म उद्बोधन आदि  जन जागरूकता अभियान चलाना।

20.शिक्षा के साथ साहित्य लेखन अपनी गीत कविता लेखन से समाज का पथ प्रदर्शक बनकर कार्य कर रहे हैं।

21.विभिन्न आयोजनों में मंच संचालन करना और लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए नशा मुक्ति हेतु प्रेरणा देते रहते हैं।


शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन आज कोई पहचान की मोहताज नहीं हैं


     प्रारम्भिक शिक्षा पहली से दसवीं तक अपने गांव के स्कूल सलोनी घुमका जिला राजनांदगांव में सम्पन्न हुआ।

    11-12 घुमका स्कूल में किया।

   उसके बाद डी एड जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़ में सम्पन्न हुआ।

     उसके बाद नौकरी की तलाश में भटकता रहा।परन्तु नौकरी कहीं मिलती नजर नहीं आ रहा था।

    तुलेश्वर कुमार सेन बचपन से मेहनती व मेधावी छात्र रहा ।

    ग़रीबी के कारण पढ़ाई बीच में बंद हो रहा था ।तब गायत्री परिवार,शिक्षक,जनप्रतिनिधियों की सहयोग से आगे बढ़ पाया।

   अपनी पढ़ाई के लिए स्वयं मेहनत किए

   मंदिर का पुजारी,हजामत बनाना,सब्जी बेचने का काम करना, फोटो ग्राफी  बहुत सारे छोटे मोटे काम किए। 

   नौकरी नहीं लग रहा है करके बैंक से लोन लेकर  दुकान खोले।परंतु किस्मत को कुछ और मंजूर था ।दुकान का ताला तोड़कर पूरा सामान चोरी हो गया।

      फिर नौकरी की तलाश किए।

   2006 में छुई खदान ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम बसंतपुर नवीन प्राथमिक शाला में नियुक्ति हुई।पहली बार जाकर स्कूल खोला गया।

जहां पर आजादी के लगभग 60 साल बाद गांव में तीन बोरिंग के आलावा कुछ नहीं था। पूरे आदिवासी समाज के लोगों की बस्ती थी।

     न स्कूल,न आगनवाड़ी,न बस,न रोड,न मोबाइल,न ही कोई सुविधा।

    वहां पर अपने काम की शुरुवात किया।

घर में रहना , घर में पढ़ना सारा समय बच्चो वी आदिवासियों के लिए समर्पण कर दिया।

    तीन साल में उस गांव की अलग पहचान बना दिया।

     सुबह शाम पालक संपर्क,बच्चो को अपने साथ नहलाना,तैयार करना,उनके दातुन,ब्रस,उनके कपड़े ,साफ सफाई ,उनके लिए काफी पुस्तक व अन्य सुविधा जुटाना,गांव की साफ सफाई, स्वच्छता अभियान, बाल संस्कार शाला,योगा क्लास,नशामुक्ति अभियान,प्रतिदिन गांव में प्रभात फेरी,प्रत्येक गुरुवार को दीपयज्ञ बच्चो का जन्म दिन मनाना ,  विद्या आरम्भ संस्कार ,सामूहिक गणेश ,सरस्वती उत्सव,रामायण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम बाल वाटिका,किसलय ,फर माईशी में नाम शामिल करवाना।बच्चो के साथ हर पल उनके व उनके गांव की  विकास की बात बताना ।अपने साथ समय  समय अपने गांव व अन्य स्थानों पर शैक्षिक भ्रमण करना ।शिक्षा ,साहित्य के प्रति  जन जागरूकता के लिए काम करने की कोशिश करना।महिला व बालिका शिक्षा पर काम करना।प्रतिदिन पालक संपर्क सुबह शाम करना ।

    मेरे साथ में शिक्षक श्री कौशलेश कवर भी था ।मै प्रभारी था।

  मेरे द्वारा शिक्षा दिए कुछ बच्चे आज कालेज में पढ़ाई कर रहे है

    अगस्त 2006 से अक्टूबर 2009 तक कार्य किया।

      उसके बाद 2009 से प्राथमिक शाला पैलीमेटा आया ।

यहां भी बाल संस्कार शाला,नशा मुक्ति अभियान,पालक संपर्क,गणेश ,सरस्वती उत्सव,एक कुंडिया यज्ञ के पांच कुंडिया यज्ञ,विद्या आरम्भ संस्कार प्रति शनिवार योग की कक्षा ,प्रति शनिवार विभिन्न प्रतियोगिता, हस्त कला,बौद्धिक,नैतिक,जीवन जीने की कला ,प्रत्येक  वर्ष शैक्षिक भ्रमण , हाई स्कूल ,मिडिल स्कूल  में जाने का मौका मिला ।अपनी संस्कृति,अपनी भाषा,परम्परा अपने देश की भूत ,वर्तमान  भविष्य के बारे में बच्चो को शिक्षा देना ।प्रति दिन दो घंटे पालक संपर्क करना।आसपास के ग्रामणों व पलको से साप्ताहिक मेल मिलाप करना,बालिका शिक्षा,प्रतिभावान बच्चो का फीस जमा करना आदि कार्यक्रम करना ।कुशल मंच संचालक,आसपास की समस्याओं से अधिकारी व जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने की कोशिश करना हमेशा से जनहित की मुद्दा उठाया जाना इनकी पहचान है।

   स्वालंबन की शिक्षा व प्रशिक्षण की व्यवस्था बनाना ,युवा शिविर का आयोजन करना ।साधना,शिक्षा,स्वास्थ्य,स्वालंबन,पर्यावरण,नारी जागरण व्यसन मुक्ति एवम् कुरीति उन्मूलन अभियान चलाया जाना ।चल चित्र कार्यालय दुर्ग में डाक्यूमेंट्री फिल्म में मीडिया प्रभारी है।आकाशवाणी रायपुर से दो बार प्रसारण हो चुका ।प्रिंट मीडिया में व इलेक्ट्रानिक मीडिया में संपर्क रखते हैं।मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

   इन कार्यों के लिए बहुत सारे सम्मान भी मिल चुका है।

विकलांग होकर भी हर नहीं मानता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad