छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन को छत्तीसगढ़ी फिल्म के लोकप्रिय युवा निर्माता निर्देशक इस्पात नगरी भिलाई निवासी श्री मनीष मानिकपुरी द्वारा
निर्मित मोर मयारू,तोर मयारु का आज दिनांक 4/92026 को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अनुपम सौगात मिला - डॉ ललित कुमार मानिकपुरी
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ी फिल्म न्यू खुर्सीपार भिलाई निवासी छत्तीसगढी फिल्म के सहज सरल विनम्र स्वभाव के लोकप्रिय सुप्रसिद्ध युवा निर्माता निर्देशक द्वारा निर्देशित फिल्म मोर मयारु,तोर मयारु के
आज दिनांक 4/9/2026 को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर्व पर राजधानी रायपुर के थियेटर श्याम टाकीज में आज रिलीज (फिल्मांकन) के शुभावसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों के साथ प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कलाकार विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संरक्षक ने
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कबीर भजन सम्राट व कलाकार विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवल दास मानिकपुरी जी के साथ थियेटर में उपस्थित होकर दर्शकों द्वारा सराहे गए फिल्म का लुत्फ उठाते हुए,फिल्म के डायरेक्टर श्री मनीष मानिक पुरी के साथ उसके समस्त चहते कलाकारों,एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माण में कुशल मार्गदर्शन व प्रेरणा देने वाले समस्त महानुभावों जिनमें लोकप्रिय विडियो केसेट के निर्माता श्री लखी सुंदरानी, श्री मोहन सुंदरानी जी रायपुर एवं मंचित फिल्म की परिकल्पना को साकार करने वाले सुप्रसिद्ध युवा व्यवसायी श्री प्रणय गर्ग जी अंबिकापुर को उनके उज्जवल भविष्य उत्तरोत्तर प्रगति यशस्वी जीवन की श्री सदगुरू कबीर साहेब से अनंत शुभकामनाओं के साथ अप्रतिम हार्दिक बधाई दी!
इस अवसर पर डॉ ललित कुमार मानिकपुरी जी ने उक्त छत्तीसगढ़ी फिल्म में समस्त कलाकारों की भूमिका को संदर्भित करते अपनी प्रसन्नता का इजहार करते हुए यह कहा कि,प्रदर्शित फिल्म छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन का उनके मर्यादित, अनुशासित उत्कृष्ट अभिनय व कला कौशल से स्वस्थ मनोरंजन होगा जो सर्व प्रिय प्रेरणा दायी होगा! साभार प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़!




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.