बाल रत्न मंच सेवा समिति के पंडाल में 33000 दीपों से नव्य भव्य दीपोत्सव मनाया गया
संतराम बालक दास जी महाराज का आशीष प्राप्त किया 21 समाज अध्यक्षों ने
राष्ट्र एकता सनातन संस्कृति एकता दीप हुआ प्रज्वलित
राजनांदगांव जिला जज होता साहब सपत्नीक पहुंचे गणपति पंडाल किया भगवान गणपति का पूजन
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव में 11 दिवसीय गणपति महामहोत्सव में बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा विगत दिनो गोधूलि बेला संध्या 6 :00 बजे गणपति महामहोत्सव पंडाल के पास रामाधीन मार्ग में
परम पूज्य संत राम बालक दास जी महाराज पाटेशवर धाम के सानिध्य में आशीर्वचन मुख्य अतिथि माननीय श्री संतोष अग्रवाल जी विधायक प्रतिनिधि राजनांदगांव विशेष अतिथि माननीय डॉ डीसी जैन, ब्रजकिशोर सुरजन, संतोष पटाक जी प्रदेश अध्यक्ष सनातन धर्म सेवा परिवार छत्तीसगढ़, की विशेष उपस्थिति में सनातन संस्कृति एकता दीप प्रज्वलन 21 समाज अध्यक्षों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
संतराम बालक दास जी महाराज का संस्था परिवार की ओर से स्वागत अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल एवं आयोजन समिति ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
समाज जनों ने राष्ट्रीय एकता सनातन एकता दीप ऐतिहासिक आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही आयोजन समिति के द्वारा संतराम बालक दास जी महाराज अतिथियों सहित सभी 21 समाज अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया ।
रामबालक दास जी महाराज का उद्बोधन
संतराम बालक दास जी महाराज जमडी पाटेश्वर धाम कौशल्या धाम के संस्थापक ने अपने आशीर्वचन में सर्वप्रथम प्रभु श्री राम के जय घोष से प्रारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्र एकता सनातन एकता दीप महामहोत्सव के आयोजन हेतु बाल रत्न मंच सेवा समिति को आशीर्वाद देते हुए कहा की यह भव्य ऐतिहासिक आयोजन इस बात का प्रमाण है कि हम सब एक हैं ।सनातन संस्कृति एकता का सबसे बड़ा महत्व है सनातन का भाव सर्व मंगल की कामना है हम सब मिलकर संकल्प ले एकता का दीप प्रज्वलित करें और अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाएं । इस तरह के आयोजन से एक दूसरे में परस्पर एकता जागृत होती है ।
दीप आयोजन सहयोगी
राकेश ठाकुर दिया वाले बाबा
अपने उद्बोधन में राकेश ठाकुर ने कहा कि सर्व समाज एकता का दीप प्रज्वलन में शनिदेव को चढ़ा हुआ तेल और सेवा में समर्पित बहनों के द्वारा तैयार की गई बाती से दीप प्रज्वलन किया जाता है आयोजन समिति के अध्यक्ष सौरभ खंडेलवाल ने कहा कि जीत के आयोजन में राजनांदगांव को विशेष पहचान राकेश ठाकुर अधिवक्ता दिया वाले बाबा शनि धाम परिवार रानी सागर राजनांदगांव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संस्कार राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका में सर्व समाज एकता का दीप प्रज्वलित किया गया जिसमें विभिन्न आकृतियां जय अग्रसेन, संत झूलेलाल , माता कर्मा, संत सुंदरदास, जय महावीर, संत नामदेव जय जलाराम , सहित विभिन्न समाज का दीप प्रज्वलन समाज जनों ने किया राष्ट्र एकता सनातन एकता दीप प्रज्वलन में अनमोल ऐतिहासिक पल के साक्षी बनकर किस समाज अध्यक्षों ने सहभागिता निभाई ।
आयोजन में सहभागी बने समाजजन
सुशील अग्रवाल, अग्रवाल समाज
मन्नूमल मोटलानी पूज्य संधि पंचायत, मनोज बैद जैन समाज , राकेश सोनी सोनी समाज, अमित खंडेलवाल, खंडेलवाल समाज राजेंद्र यादव यादव समाज, दयाशंकर जायसवाल जयसवाल समाज , राहुल देवांगन देवांगन समाज, मनोज अग्रहरि प्रभात गुप्ता अग्रहरि समाज सहित विभिन्न समाज के अध्यक्षों ने सहभागिता निभाई।
आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
शारदा तिवारी सनातन धर्म प्रदेश संरक्षक , महासचिव सुषमा सिंह राजपूत, संजय अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, हरीश अग्रवाल, राजेश अग्रहरि, हरीश गांधी,
मंच का संचालन
बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा
राष्ट्र एकता सनातन एकता दीप महामहोत्सव में मंच का संचालन में सामाजिक एकता समरसता प्रमुख विष्णु साव ने अपनी ओजस्वी प्रेरणादाई उद्बोधन से किया साथ ही सनातन धर्म उद्घोषक अंकित खंडेलवाल ने मंच संचालन से उपस्थित जनों को मंत्र मुक्त कर दिया।
सहयोगी संस्था द्वारा आभार प्रदर्शन
सनातन धर्म सेवा परिवार के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक द्वारा राष्ट्र एकता सनातन एकता दीप में पधारे सभी सम्माननीय जनो का आभार व्यक्त किया गया ।
महती भूमिका निभाई
राष्ट्र एकता सनातन एकता दीप प्रज्वलन में में बाल रत्न मंच सेवा समिति गणपति महामहोत्सव के विशेष आमंत्रित सदस्य भावेश अग्रवाल ,सचिव अभिनव अग्रवाल , महामंत्री मयंक कृष्णा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, पूजा व्यवस्था प्रभारी महेश शर्मा सहित सभी ने आयोजन में छोटे-छोटे नंगे बच्चे यूग खंडेलवाल, सार्थक शर्मा, गोपाल अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, वैदिक शर्मा, संचित खंडेलवाल ,
वैदिक गुप्ता, वंदित शर्मा भूमिका निभाई ।
उपरोक्त जानकारी गणपति महामहोत्सव बाल रत्न मंच सेवा समिति के सहसचिव अरविंद गुप्ता ने दी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.