मोटर सायकल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बालोद - मोटर सायकल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये वाहन की बरामदगी के साथ थाना सनौद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेज दिया है। प्रकरण से संबंधित अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों की जांच करते हुये नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अनुविभागीय पुलिस अधीकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी दयानंद बंसोड़ पिता खीमाराम बंसोड़ उम्र 34 वर्ष ग्राम - बोहारा , थाना - सनौद , जिला - बालोद द्वारा विगत दिवस 02 सितम्बर को थाना में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 01 सितम्बर को लगभग साढ़े बारह बजे उसके मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी -07- एक्यू-5597 को ग्राम अरकार शराब दुकान से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना सनौद में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गई। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार गायकवाड़ के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी -07-एक्यू -5597 को चोरी कर अपने घर में छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार उसके घर ग्राम गुडियारी ले जाकर गवाहों के समक्ष चोरी गई मोटर सायकल बजाज पल्सर को बरामद कर लिया गया। बरामद मोटर सायकल की अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रूपये है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चौहान (भा.पु.से.)एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुरुर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनोद निरीक्षक सोन सिंह सोरी के नेतृत्व में थाना सनोद पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सनौद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय में भेज दिया। उक्त कार्यवाही में भूमिका निरीक्षक सोन सिंह सोरी , सहायक उप निरीक्षक नंदलाल साहू , प्रधान आरक्षक हीरदे राम कोलियारा , आरक्षक टिकेश यादव , दमन वर्मा , टिकेंद्र सोरी का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी -
प्रवीण कुमार गायकवाड़ पिता दशरथ गायकवाड़ उम्र 29 वर्ष ग्राम - गुडियारी , थाना - जामगांव (आर.) , जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.