सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
40 दिन में भारत से भूटान तक: अंतरराष्ट्रीय साइकलिस्ट मारुति कडाले की साइकिल वारी पिथौरा पहुंचे, पत्रकारों ने किया स्वागत
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से 15 सितंबर को शुरू हुई ऐतिहासिक भारत-भूटान साइकिल वारी छत्तीसगढ़ के पिथौरा होते हुए सरायपाली केवल रवाना हुई है। अंतरराष्ट्रीय साइकलिस्ट और राज्यपाल पुरस्कार विजेता मारुति कडाले यह पूरी यात्रा 40 दिन में पूरी करेंगे।
स्वैच्छिक साइकलिंग एडवेंचर ग्रुप करवंदवाड़ी और घारगांव, पठार भाग के ग्रामस्थों के सहयोग से आयोजित इस वारी का मुख्य संदेश है - साइकिल चलाओ, ईंधन बचाओ, प्रदूषण हटाओ, पर्यावरण बचाओ।
यह यात्रा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम होते हुए भूटान देश तक जाएगी। यात्रा के दौरान युवाओं में साइकिल के प्रति जागरूकता, व्यसन मुक्ति और रक्तदान का संदेश दिया जा रहा है।
पिथौरा पहुंचने पर छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के पत्रकारों ने साइकलिस्ट से मुलाकात कर यात्रा का जायजा लिया और उनके जज्बे को सलाम किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.