राजनांदगांव
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय में चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
अर्जुनी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज धनीराम साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुनी में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री रमेश चौधरी ने की। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा मंडल प्रभारी दुर्गेश सिन्हा, समिति सदस्य श्रीमती सोनी, समिति सदस्य संजय सोनी, समाजसेवी रत्नेश देवांगन एवं स्कूल कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शालिनी वैष्णव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राकेश नेताम सर ने किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.