Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, September 25, 2026

मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर ले जा रहा था 481 किलो डोडाचूरा, पुलिस ने ट्रक सहित आरोपी को पकड़ा

 लोकेशन --------- भानपुरा 

जिला --------- मन्दसौर 

रिपोर्ट --------- मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट 


मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर ले जा रहा था 481 किलो डोडाचूरा, पुलिस ने ट्रक सहित आरोपी को पकड़ा



 मन्दसौर जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भानपुरा थाना पुलिस ने धनकपुरा में कार्रवाई करते हुए मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 481 किलो 592 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया है।




 पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। कार्रवाई में पुलिस ने डोडाचूरा और ट्रक सहित करीब 40 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भानपुरा थाना पुलिस ने धनकपुरा श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस ने एक टाटा कंपनी के ट्रक RJ14 GH6295 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मक्का के कट्टों के बीच छिपाकर रखा गया 481 किलो 592 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।


पुलिस ने मौके से राजू उर्फ राजवीर सिंह राठौर, उम्र 23 वर्ष, निवासी नयागांव थाना भानपुरा को गिरफ्तार किया है।बरामद डोडाचूरा की कीमत पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये, जबकि जब्त ट्रक की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई है।


मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।


मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला और पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad