अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा की भव्य विदाई,भारी बारिश के साथ अश्रु पूरित नेत्रों से दी विदाई ।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -गणपति बप्पा मोरया ,अगले बरस तू जल्दी आ,के जयघोष के साथ राजधानी के घरों में विराजमान गणेश जी की विदाई दी गई।
राजधानी सहित पूरे देश भर आज गणपति बप्पा की विदाई का सिलसिला चालू हो गया है।
राजधानी घरों में और छोटे पंडालों में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमाओं का श्रृद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन किये जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारी बारिश के बावजूद श्रृद्धालुओं में भारी उत्साह देखने में आया। भगवान श्री गणपति के इस दस दिवसीय आयोजन के दौरान भक्तों ने पूजा अर्चना, महाआरती, भजन कीर्तन, भंडारे और विभिन्न धार्मिक आयोजन किए । भक्तों में इस उत्सव के दौरान भगवान गणेश की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.