दिनांक 12 सितंबर 2026
जिला विदिशा
पुलिस कंट्रोल रूम में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित
महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता से सुनीं, निराकरण के दिए निर्देश
विदिशा। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं को सुनना तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। प्राप्त समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।
महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं एवं कार्यस्थल संबंधी मुद्दों पर चर्चा:
सम्मेलन में विशेष रूप से ग्रामीण थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों को आने वाली समस्याओं, महिला अपराधों में मेडिकल परीक्षण से संबंधित कठिनाइयों तथा थाना स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के लिए आवास, पेयजल एवं टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश:
पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने थानों में चाइल्ड फ्रेंडली एरिया एवं बाल मित्र कक्ष विकसित करने के निर्देश दिए। इन कक्षों में पीड़ित महिलाओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए झूले, पेंटिंग, खिलौने एवं बच्चों के अनुकूल अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चों के लिए थाना परिसर का वातावरण सहज एवं अनुकूल बनाया जा सके।
महिला हेल्पडेस्क एवं तकनीकी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर जोर:
सम्मेलन में थानों में संचालित महिला हेल्पडेस्क की सुविधा एवं प्रभावी संचालन की समीक्षा की गई। साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेटर की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आवश्यकतानुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने महिला पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, डीएसपी सुश्री मासूम पटले, थाना प्रभारी ग्यारसपुर, महिला थाना प्रभारी, महिला सुरक्षा शाखा प्रभारी सहित विभिन्न थानों की महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.