सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
पिथौरा : टप्पा में सेत कुंवर हॉस्पिटल की व्यवस्था पर सवाल, मोटी फीस वसूली पर भी टॉयलेट में गंदगी का अंबार
पिथौरा / टप्पा (महासमुंद) - नेशनल हाइवे 53 पर राजसेवईया, टप्पा में स्थित सेत कुंवर नर्सिंग होम (मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल) में अव्यवस्थाओं को लेकर मरीजों और परिजनों में भारी नाराजगी है। अस्पताल में इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूले जाने के बावजूद बुनियादी साफ-सफाई तक नहीं मिल पा रही है।
मरीजों का आरोप है कि हॉस्पिटल के टॉयलेट की स्थिति बेहद खराब है। न तो नियमित साफ-सफाई होती है, न ही पानी की पर्याप्त व्यवस्था है। बदबू और गंदगी के कारण मरीजों, खासकर महिला मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संक्रमण के इस दौर में शौचालयों की ऐसी लचर स्थिति मरीजों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने पर बेड चार्ज, डॉक्टर फीस और अन्य सुविधाओं के नाम पर हजारों रुपये लिए जाते हैं, लेकिन बदले में जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वो नदारद हैं।
> "हम प्राइवेट समझ कर यहां आए थे कि साफ-सुथरा मिलेगा, लेकिन टॉयलेट जाने लायक नहीं है। पैसा पूरा लिया जा रहा है, व्यवस्था जीरो है" - एक मरीज के परिजन ने बताया।
ग्रामीणों ने प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुंद से मांग की है कि निजी अस्पतालों की फीस और साफ-सफाई व्यवस्था की जांच की जाए और सेत कुंवर हॉस्पिटल में तत्काल सुधार कराया जाए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.