सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
सेवा निवृत्त प्राचार्य समीर प्रधान द्वारा नेवता भोज का आयोजन निरंतर जारी
सेजेस पटेवा के सेवानिवृत्त प्राचार्य तथा संकुल प्राचार्य ,पटेवा के द्वारा अपने सेवा निवृति के उपरांत संकुल पटेवा तथा आस पास के विभिन्न विद्यालय मे पिछले 2,3, महिने से नेता भोज का आयोजन स्वेच्छा से निरंतर किया जा रहा है ।इसी कड़ी में श्री प्रधान के द्वारा दिनांक 11.09.26 को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवागांव में संयुक्त रुप से तथा दिनांक 12.09.2026 को प्राथमिक शाला खैरवार डेरा में नेवता भोज का आयोजन किया गया।नवागांव के दोनों विद्यालयों के कुल 216 विद्यार्थियों तथा साथ ही समस्त स्टाफ सदस्य ,शाला विकास समिति के समस्त सदस्य, पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया। विद्यालय में बहुत उत्साह का माहौल रहा। नवागांव के दोनों विद्यालय द्वारा श्री प्रधान को आदर्श प्राचार्य मानते हुए उनके मार्गदर्शन पर चलने का आश्वासन दिया। दोनों विद्यालय की ओर से श्री प्रधान को सुदीर्घ, सक्रिय,स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शाल,श्रीफल,और स्मृति चिन्ह भेंट किया। सेवानिवृत्त प्राचार्य ने दोनों विद्यालय के शिक्षकों की अध्यापन के प्रति निष्ठा तथा सक्रियता की प्रशंसा की तथा प्रधान अध्यापक दृश्य श्री अरुण कुमार साहू(पूर्व माध्यमिक) तथा श्री नरेन्द्र डड़सेना के नेतृत्व क्षमता की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि "शिक्षा का मुख्य केंद्र विद्यार्थी होता है जिसके सर्वांगीण विकास का दायित्व शिक्षक और समुदाय दोनो पर समान रुप से है।अतः: दोनो को समन्वय बनाकर विद्यार्थी के विकास के लिए निरन्तर प्रयास करना अनिवार्य है।"
दिनांक 12.09.2026 को श्री प्रधान द्वारा प्राथमिक शाला खैरवार डेरा में न्योता भोज का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी, बालवाड़ी के बच्चे(45.), स्टाफ के प्रधान पाठिका श्रीमती भगवती गायकवाड़, शिक्षक श्री कोसरे जी, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती चन्द्राकार,शाला विकास समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी पुरुष महिला सम्मिलित हुए। विद्यालय की ओर से श्रीमती गायकवाड़ द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर श्री प्रधान का स्वागत किया गया।शाला विकास समिति तथा दोनों शिक्षको ने सेवा निवृत प्राचार्य श्री प्रधान से निरंतर मार्ग दर्शन करने का निवेदन किया। भोज पूर्व अपने सम्बोधन में ग्रामीण और अपर्याप्त संसाधन वाले विद्यालय में निरंतर निष्ठापूर्वक अपना कार्य करने वाले दोनों शिक्षको को बधाई दी तथा निरंतर बेहतर करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अति शीघ्र भवन की समस्या खत्म होगी।भोज में खीर, पूड़ी,चावल,दाल,दो सब्जी,केला, पापड़, जलेबी, रसगुल्ला भरपूर मात्रा में दी गई। बच्चों और ग्रामीणों ने न्योता भोज की प्रशंसा की तथा विद्यालय के विकास के सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। प्रत्येक न्योता भोज के आयोजन मे अपनी निरंतर सक्रियता दिखाने वाले संकुल समन्वयक श्री राजू कुमार देवांगन ने न्योता भोज जैसे आयोजन के पीछे शासन की मंशा बताते हुए बताया कि ऐसे आयोजन विद्यालय और समुदाय के मध्य मजबूत अपनत्व पूर्ण सम्बन्ध बनाते हैं।अतः समुदाय से आग्रह है कि अपनी खुशी बच्चों के साथ साझा जरुर करें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.