उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य हेतु अंजू शर्मा हुई सम्मानित
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा - उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिये वेल विशर फाउण्डेशन सामाजिक संस्था अकलतरा द्वारा न्यू स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर की शिक्षिका सुश्री अंजू शर्मा को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि शिक्षिका सुश्री शर्मा विगत नौ वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवायें दे रही हैं और वर्तमान में न्यू स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में पदस्थ हैं। कोरोना काल में भी इन्होंने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा की ज्योति जलाये रखी। सम्मान प्राप्त करने पर शिक्षिका सुश्री अंजू शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं , बल्कि उनके सभी विद्यार्थियों और सहयोगी शिक्षकों का है और यह उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिये प्रेरित करेगा। वहीं संस्था वेल विशर फाउण्डेशन ने कहा कि एक अच्छी शिक्षिका केवल पाठ्यक्रम ही नहीं पढ़ाती , वह भविष्य भी गढ़ती है। शिक्षिका सुश्री शर्मा का कार्य सभी शिक्षकों के लिये प्रेरणास्रोत है , इनका सम्मान करते हुये हम गौरवान्बित महसूस कर रहे हैं। हमारी संस्था इनके उत्तम स्वास्थ्य , सुखी जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना करती है। इसी कड़ी में न्यू स्टेप स्कूल की एक अन्य शिक्षिका पुष्पा श्रीवास को भी सम्मानित किया गया। वेल विशर फाउण्डेशन अकलतरा द्वारा आयोजित इस शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जांजगीर चाम्पा कलेक्टर जन्मेजय महोबे (आईएएस) , अति विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) , विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक बिलासपुर संभाग आर० पी०आदित्य थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधान पाठक ईश्वर सिंह बैस ने किया। समारोह में जिले भर के एक सौ से अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.