नवनिर्मित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर डी डी नगर में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - राष्ट्रीय महिला परिषद एवं ओजस्विनी परिषद द्वारा श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर सेवा समिति डीडी नगर सेक्टर 2 में 4 सितंबर शुक्रवार कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्की अवस्थी ने बताया कि, भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें बच्चों और महिलाओं के लिए फैन्सी ड्रेस, भक्तिगीत के साथ ही कुर्सी दौड़ और आंख में पट्टी बांध मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है।
आयोजन में महिलाएं, युवतियां एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति -
- श्रीमती सीमा श्रवण शर्मा मंदिर समिति सदस्य,
- श्रीमती राखी शर्मा महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद,
- श्रीमति खुशबू सोनी महानगर उपाध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद,
- कु० ज्योति साहू जिला उपाध्यक्ष ओजस्विनी परिषद,
- जमीन मटकी फोड़ शाम 4 बजे से, प्रत्येक प्रतिभागी को केवल पांच मिनट का समय दिया जाएगा।
- कुर्सी दौड़ शाम - 5 बजे से 6बजे तक
- भक्ति गीत शाम 6 बजे से 7बजे तक,
- फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता शाम 7 बजे से 8बजे तक
रात्रि - 8 बजे नियमित आरती,
रात्रि - 11 बजे से महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुति,
रात्रि - 12 बजे से कान्हा का जन्मोत्सव और आरती के पश्चात प्रसादी वितरण।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.