दिनांक : 01 अक्टूबर 2026
जिला : विदिशा
हत्या के मामले में 03 माह से फरार 02 महिला आरोपी नटेरन पुलिस की गिरफ्त में
थाना नटेरन क्षेत्र में खेत में डली लकड़ी के विवाद को लेकर हुई मारपीट के प्रकरण में इलाज के दौरान पीड़ित की मृत्यु होने पर हत्या की धाराओं में परिवर्तित किए गए मामले में नटेरन पुलिस ने 03 माह से फरार चल रही 02 महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल विदिशा दाखिल किया गया।
प्रकरण का विवरण:
दिनांक 27.06.2026 को फरियादी मान सिंह पिता काशीराम मीना, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम ढाढौन द्वारा खेत में डली लकड़ी के विवाद को लेकर मारपीट की रिपोर्ट थाना नटेरन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 162/26, धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दिनांक 30.07.2026 को पीड़ित मजरूब काशीराम मीना की इलाज के दौरान मृत्यु होने पर प्रकरण में धारा 109(1), 103 बीएनएस का इजाफा किया गया। प्रकरण में आरोपी गोपाल मीना, शिवराज मीना एवं मनोहर मीना को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल बासौदा में निरुद्ध हैं। प्रकरण में शेष आरोपी आराम बाई मीना एवं बैजंतीबाई मीना घटना दिनांक से फरार चल रही थीं।
पुलिस की कार्रवाई:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा शेष दोनों महिला आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी के मार्गदर्शन में थाना नटेरन पुलिस की टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
नटेरन पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से फरार महिला आरोपियों को थाना मिसरोद, जिला भोपाल क्षेत्र से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल विदिशा दाखिल किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. बैजंती बाई उर्फ बैजा मीना, पति गोपाल सिंह मीना, उम्र 58 वर्ष
2. आराम बाई मीना, पुत्री गोपाल सिंह मीना, उम्र 26 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम ढाढौन, जिला विदिशा।
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नटेरन निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, साइबर सेल प्रभारी उनि. गौरव रघुवंशी, सउनि. गुरूदत्त शर्मा, प्रआर. नरसिंह यादव, प्रआर. रोहित रैकवार (साइबर सेल विदिशा), आरक्षक धर्मेन्द्र अहिरवार, आरक्षक फूल सिंह शाक्य, आरक्षक यशपाल निगम एवं महिला आरक्षक रागनी कुर्मी (थाना हैदरगढ़) की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.