Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 10, 2026

अवैध शराब के कारोबार पर कबीरधाम पुलिस की सख्त निगरानी, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त 03 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही।

 अवैध शराब के कारोबार पर कबीरधाम पुलिस की सख्त निगरानी, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त 03 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही।



थाना कुंण्डा एवं पुलिस चौकी पोडी की कार्यवाही — शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 64,880/- रुपये की सामग्री जप्त।


कबीरधाम जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने और ऐसे अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुंण्डा एवं पुलिस चौकी पोडी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए कुल 03 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए तथा अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की।


थाना कुंडा पुलिस की सतर्कता से अवैध शराब परिवहन का मामला उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार।


थाना कुंण्डा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से देशी प्लेन शराब लेकर ग्राम लोहान की ओर जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम लोहान चारपुल के पास घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 AN 3623 को रोककर तलाशी ली।


तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार ओमप्रकाश पिता विमलेश दास, उम्र 27 वर्ष तथा मनीष पिता शिव कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी चकरभाठा, थाना मुंगेली, जिला मुंगेली के कब्जे से 46 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक शीशी 180 एम.एल., कुल 8.280 बल्क लीटर, कीमत लगभग 3,680/- रुपये बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत 60,000/- रुपये है, को भी जप्त किया गया। इस प्रकार शराब एवं वाहन सहित कुल 63,680/- रुपये की सामग्री जप्त की गई।


आरोपियों के पास शराब रखने एवं परिवहन करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति नहीं पाई गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


पुलिस चौकी पोडी की कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी पकड़ा गया।


पुलिस चौकी पोडी, थाना बोडला पुलिस द्वारा शराब भट्ठी के आगे पुल के पास कार्यवाही की गई। यहां कन्हैया कुर्रे पिता पंचराम कुर्रे, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम कोदवा, थाना पिपरिया को अवैध रूप से शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री करते पाया गया।


पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 2.700 लीटर शराब, कीमत लगभग 1,200/- रुपये तथा बिक्री की रकम 200/- रुपये जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 152/2026, धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।


अवैध गतिविधियों पर निगरानी, सूचना पर त्वरित कार्यवाही।


कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad