Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 10, 2026

मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 थाना – सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।


मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक पैदल ले जा रहे 02 आरोपियों को सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार।


पुलिस की कार्यवाही में 08 नग मवेशी, कुल कीमत 90,000/- रुपये बरामद, गौशाला में सुरक्षित रखवाए गए।


पशु तस्करी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, अवैध पशु परिवहन पर पुलिस की पैनी नजर।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अपूर्वा क्षत्रिय के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री मनीष मिश्रा के नेतृत्व में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा अवैध पशु परिवहन एवं पशुओं के प्रति क्रूरता के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


इसी तारतम्य में ग्राम मोहगांव तालाब के पास सड़क पर मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ले जाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्रार्थी गोपीनाथ साहू, पिता होलेन्द्र कुमार साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बबई, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम की रिपोर्ट के अनुसार, दो व्यक्ति 04 नग भैंस एवं 04 नग पड़वा, कुल 08 नग मवेशियों को डंडे से हांकते हुए, बिना चारा-पानी के रात्रि में पैदल मध्यप्रदेश की ओर वध करने की नीयत से ले जा रहे थे।


सूचना पर सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से सभी 08 नग मवेशियों को बरामद किया गया। बरामद मवेशियों की कुल अनुमानित कीमत 90,000/- रुपये है। पुलिस द्वारा मवेशियों को सुरक्षित गौशाला में रखवाया गया।


*02 आरोपी गिरफ्तार*


प्रकरण में पुलिस द्वारा दो आरोपियों पीरअली, पिता जाकिर अली, उम्र 34 वर्ष एवं भुनेश्वर कुर्रे, पिता सुंदर कुर्रे, उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम गंडई, थाना गंडई, जिला केसीजी (छत्तीसगढ़), को गिरफ्तार किया गया।


आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। विधिवत कार्यवाही के पश्चात दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


*90,000/- रुपये कीमत के 08 नग मवेशी बरामद*


पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 04 नग भैंस एवं 04 नग पड़वा, कुल 08 नग मवेशी, जिनकी अनुमानित कीमत 90,000 रुपये है, बरामद किए गए। मवेशियों को पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गौशाला में सुरक्षित रखवाया गया है।


*वर्ष 2026 में पशु तस्करी के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*


कबीरधाम पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक पशु तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 18 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में तस्करी में प्रयुक्त 13 वाहनों को जब्त किया गया है तथा 56 आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, तस्करों के चंगुल से कुल 179 मवेशियों को मुक्त कराया गया है।


कबीरधाम पुलिस द्वारा पशुओं की सुरक्षा एवं अवैध पशु परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि पशु तस्करी अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad