Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 10, 2026

बैगिनडीह के हस्तशिल्प कलाकारों को मिली नई सौगात, 8 लाख रुपए से तैयार सुविधा केंद्र का लोकार्पण

  सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छ.ग.)



बैगिनडीह के हस्तशिल्प कलाकारों को मिली नई सौगात, 8 लाख रुपए से तैयार सुविधा केंद्र का लोकार्पण



जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ


राष्ट्रपति से सम्मानित शिल्पकार हीरा बाई झरेखा का कलेक्टर ने पुष्प भेंटकर किया सम्मान


झारा आर्ट के शिल्पकारों को एक ही स्थान पर मिलेगी कार्यस्थल की सुविधा, रोजगार और आजीविका को मिलेगा बढ़ावा


सारंगढ़–बिलाईगढ़, 09 अक्टूबर 2026। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बैगिनडीह में पारंपरिक हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन देने और स्थानीय शिल्पकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। ग्राम पंचायत में डीएमएफ मद से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 8 लाख रुपए की लागत से जीर्णोद्धारित सामान्य सुविधा केंद्र भवन का जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत सीईओ श्री ऋषिकेश तिवारी ने फीता काटकर लोकार्पण किया।


ग्राम बैगिनडीह अपनी पारंपरिक हस्तशिल्प कला झारा आर्ट के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां के स्थानीय शिल्पकार अपनी कलात्मक प्रतिभा से विभिन्न प्रकार की आकर्षक हस्तनिर्मित वस्तुएं तैयार करते हैं। इन उत्पादों की शहरी क्षेत्रों में भी अच्छी मांग है। अब सामान्य सुविधा केंद्र के माध्यम से गांव के शिल्पकारों को एक ही स्थान पर अपनी कलाकृतियां तैयार करने के लिए बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा।


इस केंद्र के शुरू होने से झारा आर्ट से जुड़े ग्रामीण कारीगरों को अपने उत्पादों के निर्माण में सुविधा मिलेगी। साथ ही पारंपरिक कला को बढ़ावा मिलने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और ग्रामीणों की आजीविका सुदृढ़ होने की उम्मीद है। यह पहल बैगिनडीह की हस्तशिल्प कला को नई पहचान दिलाने और शिल्पकारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।


राष्ट्रपति से सम्मानित शिल्पकार हीरा बाई झरेखा का हुआ सम्मान


कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने राष्ट्रपति से सम्मानित स्थानीय हस्तशिल्प कलाकार श्रीमती हीरा बाई झरेखा को पुष्प भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनकी पारंपरिक हस्तशिल्प कला के क्षेत्र में उपलब्धियों और योगदान की सराहना की गई। उनका सम्मान स्थानीय शिल्पकारों के लिए प्रेरणादायक रहा।


जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खरीदी हस्तशिल्प कलाकृतियां


लोकार्पण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय शिल्पकारों द्वारा झारा आर्ट से तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदी कर स्थानीय कारीगरों की कला और मेहनत को प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर जनपद पंचायत सारंगढ़ के सीईओ श्री राधेश्याम नायक, श्री ज्योति पटेल, श्री संजू पटेल, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिल्पकार एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad