ब्रेकिंग किरंदुल
लोकेशन. दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर. असीम पाल
दंतेवाड़ा
थाना – किरन्दुल
दिनांक – 16.10.2026
किरन्दुल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल मे छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद भेजे गए जेल
छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर तत्काल की गई गिरफ्तारी।
छेड़छाड़ का विरोध करने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट करने वाले 02 अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी अपराध दर्ज।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।
घटना का विवरण
जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खूंटे एवं एसडीओपी अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव के नेतृत्व में क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14.10.2026 को किरन्दुल निवासी एक पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने पर थाना किरन्दुल में आरोपी मोहम्मद सालीन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 66/2026, धारा 75(3), 78(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।
वहीं, छेड़छाड़ की घटना का विरोध करने वाले व्यक्तियों के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी मो. सजीद, पिता मो. मुरस्लीन, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुराना भट्ठीपारा, किरन्दुल एवं मो. आजाद, पिता मो. इमरान, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुराना भट्ठीपारा, किरन्दुल के विरुद्ध थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 67/2026, धारा 296, 115(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस के अनुसार, उक्त दोनों आरोपी प्रार्थी के साथ पुनः विवाद कर उग्र होने लगे, जिस पर पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकार, दोनों प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
किरन्दुल पुलिस की अपील
किरन्दुल पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना अथवा दुर्घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना किरन्दुल को सूचित करें। पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.