राजनांदगांव
एन.एस.एस. विशेष शिविर आरगांव में साइबर सुरक्षा का संदेश, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
ऑनलाइन ठगी, फर्जी.APK फाइल, फिशिंग और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के बताए उपाय
मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक राजनांदगांव द्वारा आरगांव में आयोजित 07 दिवसीय विशेष एन.एस.एस. शिविर में राजनांदगांव पुलिस ने साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
साइबर सेल के आरक्षक हेमंत साहू एवं आरक्षक ओमराज साहू ने 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी.APK फाइल, फिशिंग लिंक, ओटीपी शेयरिंग एवं सोशल मीडिया फ्रॉड के तरीकों से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की समझाइश दी गई।
फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा अनजान नंबरों, संदिग्ध लिंक और अज्ञात आईडी से प्राप्त संदेशों पर भरोसा नहीं करने की अपील की गई।
साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने तथा वित्तीय साइबर ठगी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में डीएसपी साइबर/क्राइम श्री सत्य प्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षक में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर सेल की टीम आरक्षक हेमंत साहू एवं आरक्षक ओमराज साहू ने आरगांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर में पहुंचकर मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक राजनांदगांव तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आरगांव के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि साइबर अपराधी आकर्षक उपहार, फर्जी ऑफर, संदिग्ध लिंक एवं.APK फाइल के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना सकते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध.APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल करने तथा किसी के साथ ओटीपी, बैंकिंग संबंधी जानकारी एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचने की समझाइश दी गई। साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं तथा आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत करें।
साइबर सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर 07 दिवसीय विशेष शिविर की जिला संगठक एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मोनिका दास, राष्ट्रीय सेवा योजना की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हेमलता लहरे, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आरगांव के प्राचार्य श्री अजय देवांगन, शिक्षक श्री संतोष भट्टाचार्य एवं श्री देवेंद्र चुरेंद्र सहित साइबर सेल के आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक ओमराज साहू तथा दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.