Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 30, 2026

रायपुर शहर के आसमान में नजर आएंगे भारतीय वायुसेना के सारंग टीम के हेलीकॉप्टर दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच शहर के ऊपर से गुजरेंगे, शहरवासी अपने घरों की छतों से देख सकेंगे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की रोमांचक झलक।

 " रायपुर शहर के आसमान में नजर आएंगे भारतीय वायुसेना के सारंग टीम के हेलीकॉप्टर



दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच शहर के ऊपर से गुजरेंगे,


शहरवासी अपने घरों की छतों से देख सकेंगे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की रोमांचक झलक।

सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।

 रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम रायपुरवासियों को आसमान में रोमांचक नजारे की झलक दिखाने जा रही है। आज 30 अक्टूबर, शुक्रवार को दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच सारंग टीम के हेलीकॉप्टर रायपुर शहर के आसमान में उड़ान भरेंगे। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों को आसमान में उड़ते हुए देख सकेंगे।


भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने अद्भुत उड़ान कौशल, सटीक समन्वय और साहसिक हवाई प्रदर्शन के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से सुसज्जित यह टीम भारतीय वायुसेना के शौर्य, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है।


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में सारंग हेलीकॉप्टरों की उड़ान शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।



रायपुर का आसमान आज भारतीय वायुसेना के शौर्य और उड़ान कौशल की झलक से रोमांचित होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad