विप्र फाउंडेशन,रायपुर छत्तीसगढ़ जोन 13 - देव आमंत्रण परिक्रमा
अयोध्या से अरुणाचल रथयात्रा का प्रथम आमंत्रण प्रभु श्रीराम को अर्पित किया गया।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
रायपुर - इतिहास में प्रथम बार एक सामाजिक संस्था विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रभु श्रीरामजन्म भूमि अयोध्या से अरुणाचल प्रदेश तक आयोजित ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ के अंतर्गत रायपुर के वी आई पी रोड स्थित श्री राम मंदिर,हनुमान मंदिर एवं नवग्रह मंदिर में में विप्र फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक श्री सत्यनारायण शर्मा जी के कर कमलों द्वारा प्रभु के चरणों में प्रथम आमंत्रण अर्पित कर विधिवत शुरुआत की गई।
इस दिव्य अभियान के अंतर्गत गुवाहाटी में आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा ‘शक्तिपुंज परशुराम-STATUE OF STRENGTH’ के अनावरण समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु श्री राघवेंद्र सरकार के चरणों में सामूहिक पूजा अर्चना की गई।
परशुराम जी के जीवन दर्शन में 'शस्त्र और शास्त्र' का अनूठा समन्वय है, जो अधर्म के विनाश और न्याय की स्थापना पर आधारित है। इसी संदेश को जन जन तक पहुंचाने हेतु इस दिव्य अभियान की शुरुआत की गई है।
विप्र फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सोनाली शर्मा जी के आह्वान पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव प्रद्युम्न सारस्वत,श्री प्रहलाद शर्मा,श्री प्रमोद शर्मा,श्री दीपक शर्मा,श्री प्रीतीश शर्मा,राजाबाबू सारस्वत,संजय शर्मा,नरेश शर्मा,राहुल हरितवाल,जिला अध्यक्ष राजू कौशिक,योगेंद्र,गजेंद्र भारद्वाज एवं महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती ऊषा पुजारी,नीला दाधीच,प्रेमलता शर्मा,पूर्णिमा शर्मा,सुमन ओझा, पुनम शर्मा, इलू जोशी, अन्य पदाधिकारी ने उपस्थित होकर प्रभु चरणों में पुष्पहार एवं मिष्ठान्न अर्पण कर इस अभियान के सफल आयोजन की मंगल कामना की गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.