राजनांदगांव
पुलिस स्मृति दिवस पर 154 शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का सम्मान कर पुलिस ने व्यक्त किया कृतज्ञता का भाव’
कर्तव्यपथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों का त्याग सदैव रहेगा अविस्मरणीय
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर ’पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार यादव’ पुलिस अधीक्षक खैरागढ़ छुईखड़ान गंडई श्री लक्ष्य शर्मा एवं ’पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, द्वारा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। साथ ही शहीद परिवारों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रति सम्मान, संवेदना एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के अद्वितीय साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का स्मरण किया गया। शहीदों का बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका त्याग हमें यह संदेश देता है कि कर्तव्य, साहस और जनसेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
राजनांदगांव पुलिस शहीद जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं सम्मान व्यक्त करती है। राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
राजनांदगांव पुलिस का संकल्प है कि शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.