एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया, एशियन गेम्स में जीता 19 वां गोल्ड।
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी। जापान में चल रहे एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट में रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर शानदार 211 रन बनाए।
भारत की ओर अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में शानदार 61 रन बनाए, तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली, शिवम् दुबे ने ताबड़तोड़ 27 रन बनाए ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।
पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 96 रन हसन नवाज ने बनाए,सइम अय्यूब ने 29 रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों में वाशिंगटन सुंदर,शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। भारतीय टीम ने आज खेले गए मुकाबले में भी पाकिस्तानी टीम के साथ हैंडशेक नहीं किया।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.