कांग्रेसियों ने किया गांधी जी शास्त्री जी को नमन
विधायक अनुभा मुंजारे ने गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों पर चलने को कहा
बालाघाट / पूज्य महात्मा गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर 2अक्टूबर को जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष जीतू बर्वे द्वारा स्थानीय गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बालाघाट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने कहा कि महात्मा गांधी जी का संघर्ष सिर्फ आजादी पाना ही नहीं था ।
बल्कि उनकी सोच थी कि हमारा भारत समृद्धशाली बने ,देश के सभी नागरिकों को सम्मान , समानता और समान न्याय मिले । सेवादल अध्यक्ष जीतू बर्वे ने कहा कि सेवादल सदैव गांधीजी और शास्त्री जी के सिद्धांतों पर चलकर देश की सेवा करेगा । इस अवसर पर सुखदेव मुनि कुतराहे, अनिल सोनी, छबिलाल नागेश्वर, राजेश ठाकुर, योगराज लिल्हारे आदि कांग्रेसी बड़ी संख्या में उपस्थित थे । सी एन आई न्यूज के लिए बालाघाट से पृथ्वीराज अकेला की रिपोर्ट ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.