भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई.
सी एन आइ न्यूज पुरुषोत्तम जोशी।
इंदौर -भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। और मुकाबला 14 रनों से हार गई।
भारत ने अपने सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 69 रन (30 गेंद),
ईशान किशन: 37 रन (18 गेंद), संजू सैमसन 3 रन बनाकर आउट हो गए।
वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से हेटमायर 43 रन (26 गेंद) पर बनाए,शाईहोप इस मुकाबले में खास नहीं कर पाए और 5 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत की ओर से
अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की धुंआधार पारी खेली। अभिषेक ने मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। और उन्होंने सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनें।
भारत की ओर
अर्शदीप सिंह भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए। उनके अलावा स्पिनर नमन धीर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.