ब्रेकिंग भांसी
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
स्थान =भांसी दंतेवाड़ा
संवाददाता =असीम पाल
भांसी में बस ने खडी ट्रैक्टर से जाकर टकराई 20-25 यात्री सवार थे 5 - 7 घायल
भांसी। भांसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना परिसर से लगभग 200 मीटर की दुरी पर पुल के पास गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक किरंदुल से सुबह 8:30 बजे रवाना हुई भारत ट्रेवल्स की बस पुल के पास हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि पुल के पास एक ट्रैक्टर खडी थी इसी दौरान बस जाकर ट्रैक्टर से भिड़ गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे 12 चक्का ट्रक ने भी बस को पीछे से टक्कर मार दी।
बस में करीब 20-25 यात्री सवार थे, जिनके घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को उपचार के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे के बाद भांसी पुलिस ने तत्काल मोके पर पहूँच कर 5-7 घायलो को जिला अस्पताल भेजा गया और वहां घायलो का उचार किया जा रहा है और बस, ट्रैक्टर और 12 चक्का ट्रक तीनों वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है।और पुलिस मामले की जांच कर रही है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.