सेवा संकल्प अभियान: मद्देड़ में 'आंगन मिलन उत्सव' गोद भराई एवं 'सुपोषण चौपाल' का भव्य आयोजन
बच्चों के बेहतर भविष्य और पोषण के लिए परिवार व समाज की सहभागिता जरूरी: जनप्रतिनिधि
मद्देड़ बीजापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग (ICDS) के तत्वावधान में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत ग्राम पंचायत मद्देड़ के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में भव्य 'आंगन मिलन उत्सव', 'सुपोषण चौपाल' एवं 'गोद भराई' अन्न प्राशान,कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों से ग्रामीण समुदाय को जोड़ना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाना रहा।
आत्मीय संवाद और जागरूकता का केंद्र बना उत्सव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, माताओं, बहनों ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद हुआ।
ग्रामीणों ने केंद्र में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया और बच्चों के बेहतर पोषण व सर्वांगीण विकास पर गहन चर्चा की।
इस अवसर पर आयोजित 'सुपोषण चौपाल' में गर्भवती महिलाओं और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।
साथ ही, 'गोद भराई' की रस्म निभाकर गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं दी गईं और उनके स्वस्थ मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य की कामना की गई।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का संबोधन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती संड्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास, पोषण और संस्कारों की मजबूत आधारशिला हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब जनभागीदारी सुनिश्चित होगी।
मद्देड़ ग्राम उप सरपंच श्याम बाबू चित्तापुरी ने गांव के विकास में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ग्रामीणों से लगातार सहयोग करने की अपील की।
विभागीय अधिकारियों ने भी हितग्राहियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से मिलने वाली सभी सेवाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती बिस्मिता पाटले, परियोजना अधिकारी श्री आर्यन राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती सरस्वती संड्रा, ग्राम सरपंच शारदा संड्रा, उप सरपंच श्याम बाबू चित्तापुरी, सुपरवाइजर सावित्री मीरी, सेवानिवृत्त शिक्षक जी. पोचेया, मितानिन सुशीला झाड़ी, वार्ड पंच मनोज कासोंजी, ममता जंगम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांता मरकाम, सरिता कोनडेटी, अनिता चेताल सहित क्षेत्र के पत्रकार बंधु मुक्ति नाथ सिंह ठाकुर, जगदीश शर्मा, ग्रामीण माता-बहनें व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.