आज फोरम - वामा द्वारा गोंदिया गरबा महोत्सव 2026 की अनोखी पहल: गरबा आयोजकों के सम्मान का अभिनव प्रयास
गोंदिया, 21 अक्टूबर 2026: शहर में नवरात्रि के पावन पर्व पर गरबा का उत्साह चरम पर होता है। गोंदिया के सभी गरबा मंडलों द्वारा पिछले कई वर्षों से बहुत ही शानदार कार्य किया जा रहा है और सभी ने गोंदिया में एक मिसाल कायम की है।
इसी मिसाल को सलाम करने और आयोजकों के अथक परिश्रम को सम्मानित करने के लिए गोंदिया की दो प्रमुख सामाजिक संस्थाओं आज फोरम एवं वामा महिला बहुउद्देशीय संस्था, गोंदिया द्वारा एक अभिनव पहल की गई है - गोंदिया गरबा महोत्सव 2026।
यह महोत्सव 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक गोंदिया के प्रत्येक गरबा पंडाल में मनाया गया। इस दौरान सभी गरबा आयोजकों और उनकी टीम को सम्मान चिन्ह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ नीम का पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में करीब 20 गरबा ग्रुप्स ने भाग लिया और 5000 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने बम्पर लकी ड्रॉ का लाभ उठाया।
लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार रोकडे ज्वेलर्स की ओर से सिल्वर कोटेड गज लक्ष्मी सेट, दूसरा पुरस्कार जय दुर्गा इंटरप्राइजेस की ओर से ड्रेसिंग यूनिट और तीसरा पुरस्कार डिनर सेट* सभी के सहयोग से दिया गया।
संस्था की अध्यक्षा मंजू कटरे एवं वामा की संगीता घोष ने सभी के सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। सचिव पूजा तिवारी ने मंच संचालन का दायित्व बखूबी संभाला।
सहयोगी संस्थान एवं समाजसेवी:
स्टोर मैनेजर युधिष्ठिर शुक्ला, रोकडे ज्वेलर्स, विजय येड़े, जयदुर्गा इंटरप्राइजेस, आशीष बिन्दल, लिटिल वुड्स इंटरनेशनल स्कूल, अजीत सिंह, बजाज लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, आकाश चौधरी, होटल कामधेनु पैलेस, जय शर्मा, मोहन महाराज पेढे, डॉ. अक्षत अग्रवाल, भारत स्माइल्स डेंटल क्लिनिक, हर्षल पवार, विबग्योर सैलून, पलाश पांडे, पहनावा कलेक्शन, डॉ. माधुरी नसरे, होप फाउंडेशन, सौरभ जैन, जैन बेकरी, डॉ. नेहा अग्रवाल, ओम साई होमियो, डॉ. अपर्णा खोब्रागड़े, सुश्रुत आयुर्वेद, अजय अग्रवाल, वनस्थली रिसोर्ट, विक्की सहारे, नव्या नेचर केयर फाउंडेशन।
इस कार्यक्रम में श्री सचिन शेंडे, नगराध्यक्ष जी की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ श्रीमती सविताताई पूरम, श्रीमती शुभांगीताई मेंढे, श्रीमती सविता अग्रवाल, श्रीमती सीमा अग्रवाल, सुश्री नेहा यादव, श्रीमती दीपा काशीवार, श्रीमती कल्पना घोषाल, श्री पुरुषोत्तम मोदी, नरेश नागपुरे, ममता येड़े, रेशमा अग्रवाल, श्रीमती उषा बावनकर, श्री अनुज जायसवाल, रवि सपाटे, हर्षा सपाटे, अंजली कौशिक उपस्थित रहे।
श्री शक्ति गरबा ग्रुप, श्री गायत्री गरबा ग्रुप, दामिनी संगठन, जय झूलेलाल गरबा उत्सव समिति, दुर्गा वाहिनी गरबा उत्सव समिति, आदि शक्ति गरबा उत्सव समिति, सुपर वुमन ग्रीन डांडिया, श्री राजस्थानी महिला गरबा उत्सव समिति, रानी अवंती गरबा उत्सव समिति, श्री गुजराती नवरात्रि उत्सव मंडल बाजार विभाग, श्री केलवानी पाटीदार समाज गरबा उत्सव मंडल, श्री भैरवी गरबा उत्सव उड़ान महिला संगठन, बसंतनगर गरबा उत्सव समिति, मरार टोली दुर्गा उत्सव समिति, बापू संगठन गरबा उत्सव समिति जिंजर होटल, जय अंबे गरबा उत्सव समिति, श्री गुजराती गरबा उत्सव मंडल रामनगर गोंदिया, श्री दुर्गा गरबा उत्सव समिति टीबी टोली, श्री कनहार टोली गरबा उत्सव समिति, जय माँ भवानी गरबा उत्सव समिति।
इस अवसर पर युवा रील मेकर्स लकी और ऋषभ का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके परिश्रम से ही इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर एक अलग अंदाज में प्रतिसाद मिल रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.