ब्रेकिंग बचेली
लोकेशन दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़
रिपोर्टर असीम पाल
दंतेवाड़ा
दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
स्थान: बचेली, वार्ड क्रमांक 8, ट्रांसपोर्ट नगर
दो नोटिस के बाद टूटा अवैध कब्जा, नगर पालिका ने की कार्रवाई
25 मई को पहला और 14 अक्टूबर को दूसरा नोटिस, 21 अक्टूबर को मौके पर पहुंची टीम
बचेली। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में श्मशान घाट के पास किए गए कथित अवैध कब्जे को हटाने नगर पालिका ने बुधवार को कार्रवाई की। मौके पर सीएमओ कृष्णा राव, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तहसीलदार मौजूद रहे।
मामले में संबंधित ठेकेदार डीके वर्मा को 25 मई को पहला नोटिस और 14 अक्टूबर को दूसरा नोटिस दिए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद 21 अक्टूबर को नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाने की कार्रवाई की।
इस मामले में पहले श्मशान घाट में मृतकों के परिजनों के बैठने के लिए बने शेड को दीवार खड़ी कर कमरे के रूप में इस्तेमाल किए जाने का मुद्दा भी सामने आया था। प्रशासनिक अमले ने पहले निर्माण को सील किया था। अब कब्जा तोड़ने की कार्रवाई के बाद श्मशान घाट और उससे लगी भूमि को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतें फिर चर्चा में हैं।
स्थानीय लोगों ने श्मशान भूमि पर भी कब्जे के आरोप लगाए हैं। ऐसे में जमीन के राजस्व रिकॉर्ड और सीमांकन की जांच महत्वपूर्ण है। प्रशासन के सामने चुनौती यह है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि की स्थिति स्पष्ट करे और यदि कहीं अवैध अतिक्रमण प्रमाणित होता है, तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे।
अब सवाल यह है कि क्या कार्रवाई के बाद श्मशान घाट और उससे लगी भूमि पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो पाएगी




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.