मंदिरों और घरों में शरद पूर्णिमा (25 अक्टूबर 2026) का उत्सव बहुत धूमधाम, श्रद्धा और विशेष धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया।
सी एन आइ न्यूज़ पुरुषोत्तम जोशी।
शरद पूर्णिमा 2026- राजधानी रायपुर के प्रमुख मंदिरों में शरद पूर्णिमा के अवसर हुए विशेष आयोजन परंपराओं के अनुसार भगवान को
श्वेत पोशाक और विशेष श्रृंगार मंदिरों से सुशोभित किया गया। भगवान श्री कृष्ण, विष्णु, राधा-कृष्ण, और शिव-पार्वती को सफेद या श्वेत रंग के वस्त्र पहनाए गए,
जो चंद्रमा की चमक और शीतलता के प्रतीक माने जाते हैं। श्री बांके बिहारी मंदिर, चूड़ी लाईन, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर,डी.डी. नगर सेक्टर -२ , राधा कृष्ण मंदिर समता कालोनी, गणेश मंदिर, बुढ़ापारा, सहित राजधानी रायपुर के मंदिरो में विशेष उत्साह के आयोजन किए गए।
मंदिरों में ठाकुर जी का अलौकिक श्रृंगार किया गया तथा श्वेत पोशाक धारण कराकर झांकियां सजाई गईं।
मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चले।
शरद पूर्णिमा उत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना की गई और रात 12 बजे आरती पूजन कर सैकड़ों श्रद्धालुओं को खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.