बीजापुर में भाजपा नेता जागर लक्षमैया की हरकतों से आक्रोशित झाड़ी तेलंगाना समाज ,वनमंत्री और विधायक को सौंपा ज्ञापन
वनमंत्री केदार कश्यप का आश्वासन, आरोपी नेता को पार्टी और सांगठनिक पदों से किया जाएगा बर्खास्त।
विधायक विक्रम मंडावी की चेतावानी,
टी आई और एस पी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश,न्याय नहीं मिलने पर चक्का जाम।
समाज की अंतिम चेतावानी कार्यवाही नहीं होने पर तो 35 हजार की आबादी करेगीसड़क पर उग्र आंदोलन और भाजपा को सामाजिक बहिष्कार करेगी।
बीजापुर: कोत्ता पाल में व्यवसाई श्री हरिकिशन लिंगम के साथ मारपीट और घर की महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी भाजपा जागर लक्षमैया के खिलाफ झाड़ी तेलंगाना समाज का आक्रोश चरम सीमा पर है।
मामले में दोषी के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर समाज की एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वनमंत्री केदार कश्यप जी , सांसद प्रतिनिधि श्री जिलाराम रणजी, भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा जी, से मुलाकात कर लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा ।
केबिनेट मंत्री का आश्वासन ऑर विधायक का सख्त रुख ।
प्रतिनिधि मंडल से वार्ता के दौरान माननीय वन मंत्री केदार कश्यपने समाज को आश्वस्त किया कि जागर लक्षमैया को भारतीय जनता पार्टी के तमाम संगठनों के पदों से तत्काल प्रभावमुक्त कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा ।
वहीं स्थानीय विधायक ने स्पष्ट किया यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तो सड़कों पर बैठकर चक्का जाम करेंगे।।
विवादित इतिहास का हवाला को लेकर समाज ने दी अंतिम चेतावनी
झाड़ी तेलंगाना/तेलंगाना/ छत्तीस गढ़ तेलंगाना समिति के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन को ध्यान आरोपी के पुराने विवादित इतिहास (स्व: राजू पुजारी) की ओर आकर्षित कराया।
समाज ने स्पष्ट चेतावानी दी कि दिए गए अस्वशासनो के अनुरूप तय सीमा में कार्यवाही नहीं होती है तो बीजापुर जिले का लगभग 30-35 हजार का पूरा समाज सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण समाज द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं स्थानीय प्रशासन की होगी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.