Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 3, 2026

बिलाईगढ़ महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

 बिलाईगढ़ महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित



बिलाईगढ़। शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय, बिलाईगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से “गांधीजी के स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता के विचार से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक” विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा “युवा पीढ़ी एवं गांधी जी के आदर्श : चुनौतियां एवं संभावनाएं” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी का सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों जीवनी पढ़ने तथा उनके आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार और दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता जैसे मूल्यों को अपनाकर युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।


भाषण प्रतियोगिता में अमन राकेश, एम.एससी. वनस्पति शास्त्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्यास नारायण महिलांगे, एम.ए. भूगोल द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज साहू, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री उमाशंकर भारद्वाज, सहायक प्राध्यापक, भौतिकी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण सुश्री अन्नू केवरा, श्री रंगनाथ यादव, डॉ. सुमन लता राठौर, श्री लेविस कुमार, श्री गौरव शुक्ला एवं सुश्री नयना निराला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad