भारत साहू
जिला बालोद छत्तीसगढ़
पंकज ढाबे में शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालक पंकज गुप्ता के विरुद्ध ढाबा में रेड कार्रवाई।
आरोपी पंकज गुप्ता के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
गुण्डरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंकज गुप्ता अपने पंकज ढाबा, गुण्डरदेही में लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी पंकज गुप्ता, पिता विनोद गुप्ता, उम्र 41 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, बघमरा, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद के कब्जे से रोमियो देशी प्लेन शराब की शीशी में भरी लगभग 80 एम.एल. शराब, कीमत लगभग ₹40, एक नग डिस्पोजल गिलास एवं एक पानी पाउच जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
विशेष योगदान
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक पी.आर. साहू एवं आरक्षक पंकज तारम का विशेष योगदान रहा।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.