Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 28, 2026

बेमेतरा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से बेजुबान की मौत, शराब भट्ठी के पास 63 KVA का ट्रांसफार्मर बना मौत का जाल,

 बेमेतरा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से बेजुबान की मौत, शराब भट्ठी के पास 63 KVA का ट्रांसफार्मर बना मौत का जाल,



रंजीत बंजारे  बेमेतरा। बेमेतरा जिले से विद्युत विभाग की घोर लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। मामला संबलपुर का है, जहां देशी,विदेशी शराब भट्ठी के समीप लगा 63 केव्ही का ट्रांसफार्मर पिछले कई महीनों से मौत को दावत दे रहा था। और आज उसी की चपेट में आकर एक मवेशी की दर्दनाक मौत हो गई।


क्या है पूरा मामला?



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब भट्ठी के पास लगा ट्रांसफार्मर पूरी तरह जर्जर हालत में है। उसका मेन चैंबर बॉक्स खुला पड़ा है, ढक्कन टूटा हुआ जमीन पर पड़ा है। अंदर से सप्लाई के तार कटे हुए बाहर झूल रहे हैं और जमीन तक आ रहे हैं। चारों ओर कचरा, शराब की खाली बोतलें और झाड़ियां उगी हुई हैं। कोई भी सुरक्षा व्यवस्था, फेंसिंग या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगा है।


आज बुधवार की दोपहर जब मवेशी वहां से गुजर रहा था, तो वह जमीन पर बिखरे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


ग्रामीणों में आक्रोश


घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों और किसानों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है -


हमने कई बार लाइनमैन और विभाग को मौखिक रूप से इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आज जानवर मरा है, कल किसी बच्चे या इंसान की भी जान जा सकती है। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी!


शराब भट्ठी होने के कारण यहां दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है!


मांग


ग्रामीणों ने मांग की है कि -


1 तत्काल ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर चारों तरफ जाली और फेंसिंग लगाई जाए।

2 लापरवाह अधिकारियों और र्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।


फिलहाल विद्युत विभाग के अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad