सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
सिद्ध शक्तिपीठ जय मां सिद्धेश्वरी मंदिर ग्राम लाखागढ़ में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करने का सुनहरा अवसर
पिथौरा / ग्राम लाखागढ़: क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ जय मां सिद्धेश्वरी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर मनोकामना ज्योति जलवाने की परम्परा शुरू की गई है।
मंदिर समिति द्वारा जानकारी दी गई है कि ऐसी मान्यता है कि सिद्धेश्वरी माता अपने सच्चे भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से ज्योति प्रज्वलित करवाता है, माता रानी उसकी इच्छा अवश्य पूर्ण करती हैं।
यदि आप भी अपनी मनचाही इच्छा, जैसे संतान प्राप्ति, नौकरी, व्यापार वृद्धि, स्वास्थ्य या अन्य किसी मनोकामना की पूर्ति हेतु अखंड ज्योति जलवाना चाहते हैं, तो मंदिर में संपर्क कर सकते हैं।
श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार घी या तेल की ज्योति जलवा सकते हैं। नवरात्रि में ज्योति जलवाने का विशेष महत्व है।
नोट - मनोकामना ज्योति जलवाने के लिए इच्छुक श्रद्धालु मंदिर समिति, सिद्ध शक्तिपीठ जय मां सिद्धेश्वरी मंदिर, ग्राम लाखागढ़, पिथौरा में संपर्क कर सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.