Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 4, 2026

जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा 4 अक्टूबर को सारंगढ़ प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में होंगे शामिल

 सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छ.ग.)

-----------


जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा 4 अक्टूबर को सारंगढ़ प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल



राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में होंगे शामिल


सारंगढ़–बिलाईगढ़, 03 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री एवं सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा रविवार 4 अक्टूबर को सारंगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री वर्मा प्रातः 9 बजे शासकीय आवास एम-12, सेक्टर-24, अटल नगर नवा रायपुर से सारंगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12 बजे सारंगढ़ पहुंचेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री वर्मा सारंगढ़ आगमन के बाद खेलभांठा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होंगे। सारंगढ़ में 4 से 7 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री श्री वर्मा सर्किट हाउस सारंगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे जिला संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4 बजे वे अटल नगर नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शेष कार्यक्रम की जानकारी प्रभारी मंत्री से प्राप्त निर्देशानुसार पृथक से दी जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad