Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, October 4, 2026

नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशामुक्ति का संदेश सेवा संकल्प अभियान के तहत खेलभांठा मैदान में नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित डिप्टी कलेक्टर राणा विजय ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, एनसीसी व स्कूली बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

 सारंगढ़–बिलाईगढ़ (छ.ग.)

────────────



नशा मुक्त भारत के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशामुक्ति का संदेश 



सेवा संकल्प अभियान के तहत खेलभांठा मैदान में नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित


डिप्टी कलेक्टर राणा विजय ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, एनसीसी व स्कूली बच्चों ने उत्साह से लिया भाग


सारंगढ़–बिलाईगढ़, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा के 25 वर्ष’ थीम पर समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत खेलभांठा मैदान सारंगढ़ में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 




कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें नशे के कारण व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।



इस अवसर पर खेलभांठा मैदान से नशा मुक्त भारत जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में एनसीसी कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की और नशामुक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।


खेलभांठा मैदान में प्रतिभागियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्त भारत का संदेश दिया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर राणा विजय ने उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग से विनय तिवारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी के कैडेट्स, स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad