सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में स्वच्छता अभियान का आयोजन
CNI NEWS बिलासपुर छत्तीसगढ़ से दिलीप सोनवानी की रिपोर्ट
बिलासपुर,बेलगहना - सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में राष्ट्रीय सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सामूहिक रूप से साफ-सफाई की गई। छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं महाविद्यालय स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली, शपथ ग्रहण समारोह तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण राकेश कुमार सिंह, नितेश कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, अशलेन्द्र शर्मा, एन. जास्मिन, उजाला श्रीवास, सविता रजक, हरस्तानी बंजारे सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
सभी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
दिलीप सोनवानी
CNI NEWS – ब्यूरो चीफ, बिलासपुर ( छ, ग,)
मो, 9340810592





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.