सी एन आई न्यूज रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा
पिथौरा के पास ग्राम लाखागढ़ में दो ट्रकों में लगी भीषण आग, राशन और चावल जलकर खाक
पिथौरा में नहीं है फायर ब्रिगेड दमकल की गाड़ी जो आग बुझा सके?
जब बागबाहरा महासमुंद साराय पाली में है तो पिथौरा में क्यों नहीं?
पिथौरा / लाखागढ़: पिथौरा के समीप ग्राम लाखागढ़ में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खड़े दो ट्रकों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे दोनों ट्रकों में लदा राशन और चावल का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।सीजी 04 PO 6844 मैं चावल भरा था और सीजी 0 6 GM 6344 में राशन सामान था जो सरायपाली जा रहा था
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले राशन से भरे ट्रक में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद आग की लपटें पास में ही खड़े चावल से भरे दूसरे ट्रक तक पहुंच गईं और वह भी उसकी चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दोनों ट्रकों का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, तब तक दोनों ट्रक पूरी तरह जल चुके थे। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.